Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पंचम रांची जिला योगासन चैंपियनशिप का शुभारंभ आज

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पंचम रांची जिला योगासन चैंपियनशिप का शुभारंभ आज
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। रांची जिला योगासन खेल संघ के द्वारा पंचम रांची जिला योगासन प्रतियोगिता का आज शुभारंभ  डीएवी नंदराज पब्लिक स्कूल में किया गया। जिसमें विभिन्न वर्ग के बालक बालिकाएं भाग ले रहे हैं आज का कार्यक्रम सीनियर वर्ग के साथ शुभारंभ किया गया। 

जिला के विभिन्न संस्थान एवं स्कूलों से बच्चे पार्टिसिपेट कर रहे हैं मुख्य अतिथि के रूप में संयुक्त सचिव राज किशोर शाखा (खेल विभाग), विशिष्ट अतिथि रांची जिला योगासन संघ के संरक्षक ईश्वर चंद्र, रांची जिला योगासन स्पोर्ट् के अध्यक्ष संजय सिंह, अतिथि लातेहार जिला योगासन खेल संघ के सचिव प्रशांत उपस्थित रहे। रांची जिला योगासन खेल संघ की सचिव संतोषी कुमारी ने स्वागत भाषण के साथ सभी अतिथियों का अभिनंदन करते हुए सभी प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के लिए प्रोत्साहित किया। मुख्य अतिथि श्री खाखा ने सभी योगासन खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित के साथ किया गया।  

सभी वर्ग के लिए अलग-अलग तरह की  प्रतियोगिता किया जा रहा है जिसमें सब जूनियर, जूनियर ,सीनियर, सीनियर ए,बी,सी वर्ग है एवं इवेंट ट्रेडिशनल इवेंट आर्टिस्टिक सिंगल आर्टिस्टिक पर रिदमिक पेयर का कार्यक्रम रखा गया है। जिला में चयनित होने वाले खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। 

कार्यक्रम में संगठन के कोषाध्यक्ष डॉ एसके घोषाल सह सचिव आर्य प्रहलाद भगत तकनीकी पदाधिकारी शंकर राणा  सोशल मीडिया प्रभारी पूजा सिंह चैंपियनशिप डायरेक्टर चैताली मुखर्जी, चैंपियनशिप मैनेजर विकाश गोप, राहुल रंजन, विजय कुमार यादव, पवन झा, मधु प्रधान, उषा शर्मा, इंदु कुमारी, किरण तिवारी, अमित कुमार ,उत्तम कुमार विजेता, अजय कुमार महतो, कोमल सिंह, ममता माझी रैना गुप्ता प्रदीप कुमार उपस्थित रहे। योगासन स्पोर्ट एसोसिएशन आॅफ झारखंड के सचिव ने सभी पदाधिकारियों और खिलाडियों को शुभकामनाएं दी। दो दिवसीय चैंपियनशिप का समापन और पुरुष्कार वितरण समारोह कल दिनांक 8 सितंबर को डी. ए. वी. नंदराज पब्लिक स्कूल में होगी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 82,429