Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

वाईएमसीए धुर्वा में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
वाईएमसीए धुर्वा में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। धुर्वा स्थित वाईएमसीए पब्लिक स्कूल में आज 07.09.2024 को शिक्षक दिवस मनाया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि वाईएमसीए के महासचिव चोन्हस कुजूर ने अपने संबोधन में ईमानदारी पर प्रकाश डाला और कहा कि शिक्षकों द्वारा दी गयी शिक्षा को ईमानदारी पूर्वक ग्रहण कर उसे अपने जीवन का मार्गदर्शक बना सकते हैं। इस दौरान बच्चों द्वारा रंगारंग व आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गयी। 

इस अवसर पर मुख्य रूप से वाईएमसीए के सह महासचिव मनोज बागे, सचिव सौरभ मुर्मू, बाल्मीकी पाण्डेय सहित शिक्षक व कर्मचारी और काफी संख्या में बच्चे उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 82,437