Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

राज्य से भाजपा की हमेशा के लिए विदाई की तैयारी : हेमंत सोरेन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
राज्य से भाजपा की हमेशा के लिए विदाई की तैयारी : हेमंत सोरेन
विज्ञापन
  • झारखंड से भाजपा की हमेशा के विदाई होने जा रही है, गुमला में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विपक्ष पर लगाये गंभीर आरोप

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को भाजपा की आलोचना करते हुए उस पर अन्य दलों के विधायकों और सांसदों की खरीद-फरोख्त करने का आरोप लगाया। हेमंत सोरेन ने दावा किया कि इस साल विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा झारखंड से हमेशा के लिए बाहर हो जायेगी। 

उन्होंने आरोप लगाया, यदि लोग भाजपा को नकार भी दें तो भी वे विधायकों, सांसदों को अपने पाले में कर लेते हैं और सरकार बनाने के लिए विपक्षी नेताओं के खिलाफ ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसियों का इस्तेमाल करते हैं या उन्हें जेल में डाल देते हैं। मुख्यमंत्री आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। 

उन्होंने गुमला और लोहरदगा जिलों के लिए 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की 347 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। सोरेन ने कहा, जैसे मछली पानी के बिना जीवित नहीं रह सकती, वैसे ही भाजपा भी सत्ता के बिना ऐसा ही महसूस करता है। वे पिछले दो सालों से मेरे और हमारे विधायकों के पीछे पड़े हैं, लेकिन हम न तो बिकाऊ हैं और न ही डरे हुए हैं। 

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब झारखंड में भाजपा के स्थानीय नेता विफल हो गये, तो अब वह छत्तीसगढ़, असम, गुजरात और मध्य प्रदेश से नेताओं को आयात कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा, ये नेता यहां विभिन्न समुदायों के बीच सांप्रदायिक तनाव भड़का रहे हैं। सोरेन ने भाजपा पर अपनी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 82,441