टीम एबीएन, रांची। रांची के अंजुमन प्लाजा स्थित मौलाना आजाद लाइब्रेरी एंड स्टडी सेंटर के पुस्तकालय में छात्रों ने शिक्षक दिवस मनाया। मौके पर कन्वेनर लतीफ आलम, स्टाफ इम्तियाज अहमद, प्रबंधक उजमा निशात और हीना को छात्रों ने सम्मानित किया।
कार्यक्रम का संचालन लाइब्रेरी के छात्र शाहबाज हुसैन और इमरोज खान कर रहे थे। कन्वेनर लतीफ आलम ने छात्रों को निरंतर मेहनत करने और भविष्य में बेहतर करने की शुभकामनाएं दी और लाइब्रेरी से जुड़ी हर समस्या का समाधान त्वरित प्रभाव से करने का आश्वासन दिया।
इस कार्यक्रम में क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें आतिफ सलमान, फैजान, मिंज, जन्नत आती छात्रों ने भाग लिया। मौके पर उन्हें भाग्यदीप, हफिज अंसारी, अमजद अली, जाहिद खान, मोजाहिद खान, अमीर फिरदौस, वसीम राजा, सखावत हुसैन, गुलाम मुर्तजा आदि उपस्थित थे।