टीम एबीएन, रांची। शिक्षक दिवस के अवसर पर गुरुवार को मौलाना आजाद कॉलेज में झारखंड छात्र कल्याण परिषद ने शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष हाजी मुख्तार अहद उपस्थित थे।
कार्यक्रम में छात्रों ने कई प्रोग्राम पेश किये। मौके पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ परवेज अख्तर, इंटर सेक्शन के इंचार्ज डॉ मौलाना ओबैदुल्लाह कासमी सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित थे। छात्रों ने शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में झारखंड छात्र कल्याण परिषद के अध्यक्ष मोहम्मद इकबाल, सचिव सबरे आलम, फैसल, अल्ताफ, दिलशाद, अरबाज, बॉबी, जैद, अदनान, आयशा, तन्नु, शाजिया, जोया व अन्य ने अहम भूमिका निभायी।