Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 18
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

आठ को आजसू की सभा में जुटेंगे राज्यभर के युवा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
आठ को आजसू की सभा में जुटेंगे राज्यभर के युवा
विज्ञापन

8 सितंबर को अखरव की झारखंड नवनिर्माण संकल्प सभा, प्रभात तारा मैदान में जुटेंगे राज्यभर के युवा

टीम एबीएन, रांची। युवा आजसू के प्रदेश संयोजक अमित कुमार ने कहा कि झारखंड में आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के नेतृत्व और राज्य के युवाओं के साथ से हम नए झारखंड का निर्माण करेंगे। पार्टी द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत युवा आजसू 8 सितंबर दिन रविवार को धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में झारखंड नवनिर्माण संकल्प सभा करेगा। 

इस ऐतिहासिक आयोजन में सरकार के क्रियाकलापों से प्रदेश भर के आक्रोशित युवा शामिल होंगे और सरकार की वादा खिलाफियों को लेकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे। कुमार ने कहा कि राज्य सरकार ने युवाओं को सुनहरे भविष्य के झूठे सपने दिखाकर सत्ता हासिल की है। आज 5 साल बीत जाने के बाद भी युवाओं के हित के लिए सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया। 

राज्य में लाखों सरकारी पद रिक्त पड़े हैं, लेकिन सरकार ने इन्हें भरने पर कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। उन्होंने आगे कहा कि युवाओं के अंदर आज सरकार के खिलाफ आक्रोश है। इस कार्यक्रम की तैयारियां तेजी से चल रही है। युवा आजसू और अखिल झारखंड छात्र संघ के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हैं। 

कुमार ने बताया कि राज्य के बेरोजगार युवाओं का डेटा इकट्ठा करने के उद्देश्य से युवा आजसू द्वारा प्रदेश भर में चलाए जा रहे बायोडाटा संग्रह अभियान को युवाओं का भरपूर समर्थन मिल रहा है। आज भी यह अभियान राज्य के अलग- अलग शिक्षण संस्थान, कोचिंग सेंटर्स, हॉस्टल्स लॉज के साथ साथ घर घर तक चलाया गया। युवाओं के समर्थन का ही नतीजा है कि अभी तक एक लाख से अधिक बेरोजगार युवाओं ने अपना डेटा आनलाइन और आफलाइन माध्यम से जमा कर दिया है। 

कुमार ने कहा कि यह अभियान 7 सितंबर तक चलाया जायेगा। नि:संदेह तब तक यह आंकड़ा और अधिक बढ़ेगा। 7 सितंबर तक जमा हुए बेरोजगार युवाओं के डेटा को हम 8 तारीख को होने वाले झारखंड नवनिर्माण संकल्प सभा में राज्य सरकार के समक्ष पेश करेंगे ताकि उन्हें यह समझ में आ पाए कि उन्होंने राज्य के युवाओं के भविष्य को किस तरह संकट में डाल दिया है। 

हमारे पदाधिकारियों और कार्यकतार्ओं के साथ- साथ बॉयोडाटा एकत्रित करने के लिए क्षेत्र के स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। वैसे युवा जिन्होंने अभी तक अपना बॉयोडाटा सबमिट नहीं किया है उन सभी बेरोजगार युवाओं से आग्रह करते हैं कि इस अभियान से आनलाइन या आफलाइन किसी भी माध्यम से जुड़ कर सरकार के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद करें।

विज्ञापन