झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत सम्मान राशि वितरण कार्यक्रम की तैयारी
टीम एबीएन, रांची। झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत सम्मान राशि वितरण के लिए 4 सितंबर को दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों अंतिम चरण में है।
आला अधिकारियों द्वारा लगातार कार्यक्रम स्थल में की जा रही तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है। इसी क्रम में रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक राजीव लोचन बक्शी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा द्वारा कार्यक्रम स्थल का दौरा किया गया।
इस दौरान अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर उत्कर्ष गुप्ता, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडेय एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी भी उपस्थित थे।