Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रामलखंन सिंह यादव कॉलेज रांची में चला आजसू का बेरोजगार बायोडाटा फार्म भराने का अभियान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रामलखंन सिंह यादव कॉलेज रांची में चला आजसू का बेरोजगार बायोडाटा फार्म भराने का अभियान
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 03/9/2024 को अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा के नेतृत्व में रांची रामलखन सिंह यादव कॉलेज में जा कर आगामी नव निर्माण संकल्प सभा हेतु बेरोजगार युवाओं का बायोडाटा लिया गया। राज्य सरकार को इस बायोडाटा के माध्यम से ध्यान आकृष्ट कराया जायेगा कि राज्य में कितने छात्र एवं युवा बेरोजगारी का झेल रहे हैं। 

वर्तमान की महागठबंधन वाली सरकार सबसे ज्यादा छात्रों को ठगा है। बेरोजगारी भत्ता के नाम पर नौकरी के नाम पर वोट लेकर अपना वादा से मुकर गयी। ये बायोडाटा संग्रह अभियान पूरे राज्य के विभिन्न कॉलेज, विश्वविद्यालय, लॉज, हॉस्टल लाइब्रेरी, प्रखंड पंचायत में चलेगी और फिर आगामी नव निर्माण संकल्प सभा के माध्यम से राज्य सरकार को सौंपने का काम आजसू करेगी। 

इस अवसर ओम वर्मा, आनंद यादव, सिंटू कुमार, राजेश सिंह, अमर  कुमार, प्रियांशु सिन्हा जमाल गद्दी,सौरभ शर्मा, कुमार,इत्यादि उपस्थित थे। उक्त जानकारी अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा  ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 82,336