Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

बच्चों के आॅनलाइन क्लास के लिए जिप अध्यक्ष ने सौंपा दर्जनों मोबाईल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बच्चों के आॅनलाइन क्लास के लिए जिप अध्यक्ष ने सौंपा दर्जनों मोबाईल
विज्ञापन
पाकुड़। पाकुड़ पुलिस की अच्छी पहल का असर अब दिखने लगा है। आॅनलाइन क्लास को लेकर गरीब और जरूरतमंद विद्यार्थियों के बीच एनड्रॉयड मोबाइल वितरण को लेकर बुधवार को जिप अध्यक्ष बाबुधन मुर्मू ने एमआई कंपनी के एक दर्जन मोबाइल मुख्यालय डीएसपी बैजनाथ प्रसाद को सौंपा। सभी मोबाइल पाकुड़ एसपी के यहां जमा कर दिया जायेगा। इसके बाद पाकुड़ एसपी हृदीप पी जनार्दन स्कूल में पढ़ रहे गरीब असहाय बच्चों के बीच वितरण करेंगे। ताकि वे आॅनलाइन क्लास कर सकें। जिप अध्यक्ष ने बताया कि मुझे जानकारी मिली थी कि असहाय बच्चों के बीच पाकुड़ पुलिस मोबाइल वितरण करेगी। इसी को लेकर एक दर्जन मोबाइल गरीब असहाय छात्र छात्राओं के बीच बांटने को लेकर सहयोग किया, जिसे बच्चे आॅनलाइन क्लास कर सकेंगे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,311