Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

226 लोगों ने ली हरियाणा संघ की सदस्यता

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
226 लोगों ने ली हरियाणा संघ की सदस्यता
विज्ञापन

8 सितंबर को सर्वसम्मति से किया जायेगा नयी कार्यसमिति का गठन, बैठक में आने का आमंत्रण 

टीम एबीएन, रांची। रमेश शर्मा की अध्यक्षता में हरियाणा संघ, संचालन समिति की बैठक प्रात: 10 बजे मारवाड़ी ब्राह्मण भवन के सभागार में संपन्न हुई। गत दिनों से बनाये जा रहे हरियाणा संघ के 226 सदस्यों की सदस्यता फार्म को बैठक में रखकर उपस्थित सदस्यों को इसकी जानकारी दी गयी।

जैसा कि ज्ञात है पूर्व में सहमति बनी थी कि 31 अगस्त 2024 तक हरियाणा संघ का सदस्य बनाया जाय साथ ही बनाये गये सदस्यों को आमंत्रित कर नई कार्यसमिति का गठन कराया जाये। बैठक में सहमति बनी कि आगामी रविवार 8 सितंबर 2024 को प्रात: 11 बजे महाराजा अग्रसेन भवन में बनाये गये सदस्यों के बीच बैठक बुलाकर हरियाणा संघ की नई कार्य समिति का गठन कर लिया जाये। जिससे हरियाणा संघ का संविधान और रजिस्ट्रेशन का कार्य जल्द संपादित हो सके। 

बैठक में सहमति बनी कि श्री श्याम मंडल रांची द्वारा दिनांक 6/9/2024 को बाबा श्री श्याम की निकाली जाने वाली शोभायात्रा का स्वागत चूरू वाला चौक के पास  हरियाणा संघ करेगा। बैठक में मुख्य रूप से रमेश चंद्र शर्मा, विनोद जैन, अनिल अग्रवाल, सोमनाथ शर्मा, प्रमोद सारस्वत, अरुण शर्मा, लक्ष्मी चंद दीक्षित, श्याम बिहारी गोयनका, हरि कनोडिया भी उपस्थित थे। उक्त जानकारी हरियाणा संघ संचालन समिति के प्रमोद सारस्वत ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 82,332