Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

चौपाल ने अपने सदस्य के वैवाहिक जीवन के स्वर्णिम वर्ष में प्रवेश करने का उत्सव मनाया

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
चौपाल ने अपने सदस्य के वैवाहिक जीवन के स्वर्णिम वर्ष में प्रवेश करने का उत्सव मनाया
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। श्री माहेश्वरी सभा, रांची द्वारा समाज के बुजुर्गों को समर्पित मंच चौपाल के तत्वाधान में अपने सदस्य श्री बसंत बियानी के वैवाहिक जीवन के स्वर्णिम वर्ष में प्रवेश करने पर मंगलमय उत्सव मनाया।  55 बुजुर्ग सदस्यों ने इसमें अपनी  सहभागिता निभाई।इनमें से 30 बुजुर्ग सदस्यों ने इस कार्यक्रम में अपनी धर्मपत्नी के साथ भाग लिया। 

पारंपरिक रीति से आयोजित इस कार्यक्रम का प्रारंभ सामूहिक महेश वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात वैदिक रीति के मंत्रोचार के साथ बियानी दंपत्ति श्रीमती किरण -श्री बसंत बियानी के वरमाला का कार्यक्रम संपन्न हुआ और देवताओं से इनके लिए आशीर्वाद मांगा गया। तत्पश्चात उपस्थित सभी सदस्यों ने बारी-बारी से पुष्प वर्षा के साथ दंपति को बधाई, आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम की विशेषता यह रही के चौपाल के सदस्यों को निवेदन किया गया था कि कोई भी सदस्य व्यक्तिगत उपहार विशेष रूप से फूल या फूलों का गुलदस्ता नहीं लायेंगे। सभी सदस्यों ने इसका पूर्ण रूप से पालन किया। चौपाल परिवार की तरफ से सभी सदस्यों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए दंपत्ति को प्रेम स्वरूप यादगार के प्रतीक के रूप में एक उपहार भेंट किया गया।

मनोरंजन कार्यक्रम हुए। सामूहिक गीत संगीत हुआ और विशेष कर महिला सदस्यों ने पारंपरिक गीतों पर नृत्य किया। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से अल्पाहार किया। और इस कार्यक्रम के आनंद के लिए एक दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 82,263