Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रजरप्पा : मां छिन्नमस्तिका का दर्शन करने आया गया का युवक दामोदर नदी में बहा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रजरप्पा : मां छिन्नमस्तिका का दर्शन करने आया गया का युवक दामोदर नदी में बहा
विज्ञापन

रांची के रजरप्पा मंदिर में दर्शन करने आया बिहार का युवक दामोदर नदी में बहा, तलाश जारी

टीम एबीएन, रजरप्पा/ रामगढ़। रामगढ़ जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब रजरप्पा मंदिर में दर्शन करने आया युवक दामोदर नदी में बह गया। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक की खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। बताया जा रहा है कि बिहार के गया जिले से बस और चार पहिया वाहन से करीब 15-20 महिला और पुरुष दर्शन के लिए रजरप्पा पहुंचे थे। 

पूजा करने के बाद वे वापस लौटने के लिए जाने लगे। इसी दौरान कौशल कुमार और अंकित कुमार तांती अन्य लोगों से नदी किनारे से आने की बात कहकर दामोदर नदी के पास पहुंचे। कौशल कुमार बोकारो-रामगढ़ पुल के पास दामोदर नदी में हाथ धोने के लिए जैसे नदी किनारे पहुंचे, इसी दौरान उनका पैर फिसल गया, जिससे दोनों ही पानी में डूबने लगे। नदी के किनारे एक दुकानदार ने अंकित को तो बचा लिया, लेकिन कौशल को बचाने में वह असफल हो गया। वहीं, कौशल की तलाश जारी है। 

बता दें कि रांची से करीब 80 किमी की दूरी पर रजरप्पा में छिन्नमस्तिका देवी का मंदिर स्थित है। इस मंदिर में बिना सिर वाली देवी की पूजा होती है। माना जाता है कि इस मंदिर में दर्शन करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। इसलिए हर साल हजारों की संख्या में भक्त यहां मां के दर्शन के लिए आते हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 82,254