Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

उत्पाद सिपाही बनी मौत की बहाली, अबतक 10 की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
उत्पाद सिपाही बनी मौत की बहाली, अबतक 10 की मौत
विज्ञापन
  • भर्ती परीक्षा में शामिल 10 उम्मीदवारों की मौत
  • फिजिकल टेस्ट में स्टेमिना या टेंशन जानें क्या बना कारण

बासुकीनाथ पाण्डेय

टीम एबीएन, रांची। उत्पाद सिपाही मौत की बहाली बनती जा रही है। झारखंड राज्य कर्मचारी आयोग की ओर से राज्य में आबकारी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 का आयोजन हो रहा है। 583 पदों को लेकर इस परीक्षा में फिजिकल टेस्ट देना होता है। अब तक इस परीक्षा में 10 अभ्यर्थियों की मौत का दावा किया जा रहा है। यह परीक्षा 22 अगस्त से विभिन्न केंद्रों पर हो रही है।

ये परीक्षा धुर्वा, रांची, झारखण्ड जगुआर, टेंडर ग्राम रातू रांची, पुलिस केन्द्र, गिरीडीह, जेएपीटीसी, पदमा, हजारीबाग, चियांकी हवाई अड्डा मेदनीनगर, पलामू , सीटीसी स्वास्पुर, मुसाबनी, पूर्वी सिंहभूम, झासपु-09 कैम्पस, साहेबगंज आदि केंद्रों पर हो रही है। इस भर्ती में जनरल वर्ग के लिए 237 पद अनारक्षित बताये गये हैं।

वहीं एसटी के लिए 148, एससी के लिए 57, बीसी 1 के लिए 50, बीसी 2 के लिए 32 और ईडब्ल्यूएस के लिए 59 पद आरक्षित रखे गये हैं। इसमें अनारक्षित और ईडब्ल्यूएस कोटे के अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष तय की गयी है। ओबीसी वर्ग के लिए अधिकतम आयु 27 वर्ष रखी गयी है। वहीं महिलाओं के लिए आयु 28 वर्ष तय की गयी है।

इसी तरह एसटी एससी वर्ग के अभ्यर्थी के लिए 30 वर्ष उम्र रखी गयी है। वे इस परीक्षा में हिस्सा ले सकते हैं। इस भर्ती को लेकर सबसे पहले फिजिकल टेस्ट  हो रहे हैं। इस टेस्ट में सफल अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में हिस्सा लेना होगा। इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को मेडिकल और दस्तावेज सत्यापन के लिए भेजना होगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 82,205