Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

उत्पाद सिपाही बहाली : साहिबगंज में रांची के युवक ने गंवायी जान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
उत्पाद सिपाही बहाली : साहिबगंज में रांची के युवक ने गंवायी जान
विज्ञापन

उत्पाद सिपाही बहाली

  • साहिबगंज में रांची के युवक की मौत, दौड़ लगाने के दौरान हुआ था बेहोश

एबीएन न्यूज नेटवर्क, साहिबगंज। जिले में उत्पाद सिपाही की बहाली में पहुंचे रांची के युवक की मौत हो गयी। युवक की पहचान रांची के नामकुम निवासी 22 वर्षीय विकास लिंडा के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार को दौड़ के दौरान विकास लिंडा बेहोश हो गया। 

जिसके बाद पुलिस के जवान और स्वास्थ्य कर्मियों ने उसे जिला सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा था। लेकिन रात में अचानक उसकी मौत हो गयी। मौत की खबर सुनते ही जिरवाबाड़ी थाने की पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी अनीश पांडेय ने बताया कि मौत की खबर मिलते ही वे अस्पताल पहुंचे और युवक की पहचान कर उसके परिजनों को सूचना दी। परिजनों के आने पर पोस्टमार्टम के बाद शव सौंप दिया जायेगा।

बता दें कि जैप 9 में उत्पाद विभाग में सिपाही पद के लिए शारीरिक जांच की जा रही है। यह भर्ती 22 अगस्त से 3 सितंबर तक चलेगी। इस भर्ती में करीब 7 हजार युवक-युवतियों के भाग लेने की संभावना है। 

झारखंड और बिहार के हर जिले से युवा पहुंच रहे हैं। इस बीच चिलचिलाती धूप में 10 किलोमीटर का चक्कर लगाना युवाओं के लिए काफी महंगा साबित हो रहा है। हर दिन युवा बेहोश हो रहे हैं। इससे पहले भी दौड़ में पलामू में दो युवकों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 82,147