बेरमो/ललपनिया। गोमिया प्रखंड क्षेत्र अंततर्गत साड़म पश्चिमी की निवर्तमान मुखिया सह ऐपवा नेत्री शोभा देवी एवं माले नेता सुरेंद्र प्रसाद यादव ने बोकारो डीसी द्वारा झारखंड सरकार को पत्र लिख अवगत कराया है कि बोकारो जिला अंतर्गत गोमिया प्रखण्ड के सैकड़ों लोगों का वृधा पेंशन पिछले तीन माह से भुगतान नहीं किया जा रहा है, जिसके फलस्वरूप बीमारी से ग्रसित पेंशनधारियो के समक्ष दवा खरीदने की समस्या उत्पन्न हो गई है। कहा बहुत से पेंशनधारी ऐसे हैं, जो सरकार के द्वारा मिलने वाली पेंशन की राशि से ही आश्रित हैं।जिनका दिनों दिन हालत बिगड़ते जा रही है।माले नेता सुरेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा कि झारखंड सरकार एक तरफ ढिंढोरा पीट रही है कि आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यकम में जनताका हर समस्या का आॅन द स्फोट निष्पादन किया जा रहा है, नये -नये लाभूको का पेंशन स्वीकृति किया जारहा है,वहीं दूसरी तरफ पूर्व से मिल रहे पेंशनधारियो का पेंशन की राशि का भुगतान बंदकर दिया गया।गोमिया अंचल में जाति आवासीय एवं आय प्रमाणपत्र निर्धारित समय पर नहीं मिल पा रहा है। जिसकी शिकायत करने पर भी कोई पहल नहीं की गई। कहा इन तमाम सवाल जो जनहित से जुड़े हैं इसको लेकर हमारी भाकपा माले जनवरी माह में चरणबद्ध आन्दोलन चलाएगी। इस अवसर पर कृष्णदास प्रसाद, कार्तिक केवट, हलीम राय, मरियम खातून, गंधारी देवी,रेणुका देवी,मारो देवी,सुरधनी देवी, भानु देवी, सत्यवती देवी, मदीना खातून, मालती देवी, रेखा दे, मीरा देवी के अलावा दर्जनों पेंशनधारी शामिल थी।