जयराम महतो और देवेंद्रनाथ महतो करेंगे यात्रा का नेतृत्व
टीम एबीएन, रांची। झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति कल यानी रविवार को विशाल न्याय यात्रा करेगी। यह यात्रा केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो की उपस्थिति में वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो करेंगे। यात्रा भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु खूंटी से प्रारंभ होकर झारखंड के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी रघुनाथ महतो शहीद स्थल लोटा सिल्ली तक तय होगी।
यात्रा का रूट उलिहातु, अड़की, तमाड़, बुंडू और राहे होते हुए सिल्ली प्रवेश करेगी। इसकी संपूर्ण तैयारी संगठन ने कर लिया है। इस महायात्रा का प्रशासनिक सूचनार्थ प्राप्त कर लिया गया। इस संबंध में देवेंद्रनाथ महतो ने बताया कि राज्य में कई सफल ऐतिहासिक आंदोलन होने के बाद भी सरकार ने हमारे नैतिक मांगों को नजरअंदाज किया है।
इसके पीछे 24 वर्षों के दौरान भी यहां झारखंडी की पहचान नहीं हो सकी है। खतियानधारियों को उचित अवसर और सम्मान नहीं मिल रहा है। बिरसा मुंडा के वंशज को आदरपूर्वक सम्मानित करने के बाद ही यात्रा को आरंभ किया जायेगा।
कार्यक्रम के आयोजक मंडली में महिला अध्यक्ष दमयंती मुंडा, जिलाध्यक्ष आलोक उंराव, नवीन मुंशी, खुदी राम, नकुल मुकेश, अजय, रोमा निगम, संजीव, फलिंद्र करमाली, विमल सर, सुमित खतियानी, लकी रामू, प्रकाश, अजीत, खगेन्द्र, नरेश, सुभाष आदि सक्रिय है।