मेला प्रदर्शनी एवं नुक्कड़-नाटक के माध्यम से झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को लेकर किया गया जागरूक
एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। प्रमंडलीय जनसंपर्क इकाई, पलामू प्रमंडल के सौजन्य से आज मेला प्रदर्शनी एवं नुक्कड़-नाटक का आयोजन किया गया। मेदिनीनगर सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में मेसर्स उत्थान कला दल द्वारा आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से झारखंड की महत्वाकांक्षी योजना झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना एवं सरकार की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में उपस्थित जनसमूह को जागरूक किया गया।
मेला प्रदर्शनी एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजनों को बताया गया कि इस योजना के तहत 21 से 50 वर्ष तक की उम्र की हर बहनों को खुशियों का उपहार के रूप में साल में 12 हजार रुपए दिया जा रहा है। हर महीने एक हजार की सम्मान राशि दिया जा रहा है। इस योजना के तहत लाभुकों द्वारा प्राप्त आवेदन की स्वीकृति के उपरांत सरकार द्वारा बहनों के बैंक अकाउंट में सीधे राशि का स्थानांतरण किया जा रहा है।