Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

जय शाह बनेंगे वर्ल्ड क्रिकेट के बॉस

जय शाह बनेंगे वर्ल्ड क्रिकेट के बॉस
विज्ञापन

भारत के लिए खुशखबरी!  आईसीसी के चेयरमैन बन गये बीसीसीआई सचिव 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह अब वर्ल्ड क्रिकेट के बॉस बन गये हैं। उन्होंने आईसीसी चेयरमैन पद का चुनाव निर्विरोध रहकर जीत लिया है। जय शाह अब आईसीसी के नये चेयरमैन होंगे। आईसीसी के चेयरमैन ग्रेग बार्कले ने अपने तीसरे कार्यकाल के नामांकन नहीं भरने का फैसला किया था। उनके इस फैसले के बाद यह पद खाली हो गया था। 

बार्कले का कार्यकाल 30 नवंबर को पूरा हो जायेगा। जय शाह 1 दिसंबर को अपना कार्यभार संभालेंगे। आईसीसी चेयरमैन के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 27 अगस्त थी। जय शाह ने आवेदन भरकर अपनी चुनौती पेश की। उनके सामने किसी और ने चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं दिखायी। वह निर्विरोध रहकर चुनाव जीत गये। 35 साल की उम्र में वह आईसीसी के इतिहास में सबसे कम उम्र के बॉस बन गये।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.