Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झूलन में झुलाये जा रहे लड्डू गोपाल

झूलन में झुलाये जा रहे लड्डू गोपाल
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। तिरुपति अपार्टमेंट कांके रोड स्थित संजय सर्राफ के आवास में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मौके पर बाल गोपाल श्रीकृष्ण को मनमोहक रूप से फूलों एवं बैलूनों से सजाया गया। पूजा अर्चना की गयी। 

प्रसाद में धनिया, आटे की पंजीरी, बादाम, किशमिश, काजू, मिश्री, मक्खन, पंचामृत एवं साबूदाने की खीर, नारियल के लड्डू, पेड़ा, चॉकलेट का भोग अर्पित किया गया। 

शाम को भजन-कीर्तन किया गया। रात्रि 12 बजे शंखनाद के बीच श्रीकृष्ण का जन्म हुआ। लड्डू गोपाल को झूलन में झुलाया गया। सामूहिक रूप से आरती की गयी एवं प्रसाद वितरण किया गया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.