Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 27
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

राज्य पुस्तकालय रांची में आजसू ने चलाया बायोडाटा अभियान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
राज्य पुस्तकालय रांची में आजसू ने चलाया बायोडाटा अभियान
विज्ञापन

आजसू का बेरोजगार बायोडाटा फार्म भराने का अभियान राज्य पुस्तकालय रांची में चलाया गया 

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 27/8/2024 को अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा के नेतृत्व में रांची राज्य पुस्तकालय में जाकर आगामी नवनिर्माण संकल्प सभा हेतु बेरोजगार युवाओं का बायोडाटा लिया गया। राज्य सरकार को इस बायोडाटा के माध्यम से ध्यान आकृष्ट कराया जायेगा कि राज्य में कितने छात्र एवं युवा बेरोजगारी का झेल रहे हैं? 

वर्तमान की महागठबंधन वाली सरकार सबसे ज्यादा छात्रों को ठगा है। बेरोजगारी भत्ता के नाम पर नौकरी के नाम पर वोट लेकर अपना वादा से मुकर गयी। ये बायोडाटा संग्रह अभियान पूरे राज्य के  विभिन्न कॉलेज, विश्वविद्यालय, लॉज, हॉस्टल लाइब्रेरी, प्रखंड पंचायत में चलेगी और फिर आगामी नव निर्माण संकल्प सभा के माध्यम से राज्य सरकार को सौंपने का काम आजसू करेगी। 

मौके पर युवा चेतन प्रकाश, अजीत कुमार, प्रियांशु सिन्हा जमाल गद्दी, सौरभ शर्मा, अरविंद सेठ, आनंद यादव, राजेश सिंह, बबलू मंडल, सिंटू कुमार इत्यादि उपस्थित थे। उक्त जानकारी अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

विज्ञापन