एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। जिला में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। सेन्हा थाना क्षेत्र के एकागुड़ी गांव के तीन बच्चे तालाब में समा गये। गहरे पानी में डूबने से तीनों बच्चों की मौत हो गयी। इस घटना से इलाके में मातम है। रविवार को खेलने के दौरान बच्चे एकागुड़ी गांव के बगीचा बांध तालाब के किनारे चले गये। जहां तीनों तालाब में नहाने लगे, इसी दौरान तीनों बच्चे तालाब के गहरे पानी में समा गये।
इसके बाद आसपास के लोगों ने किसी प्रकार से तीनों बच्चों को तालाब से निकाल कर लोहरदगा सदर अस्पताल ले गये। जहां पर चिकित्सकों ने तीनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। वहीं इस घटना की सूचना मिलने के बाद सेन्हा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की जांच में जुट गयी है।