Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 109
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

आजसू का बेरोजगार बायोडाटा फार्म भराने का अभियान शुरू

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
आजसू का बेरोजगार बायोडाटा फार्म भराने का अभियान शुरू
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 25/8/2024 को अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा के नेतृत्व में रांची के विभिन्न लॉज, हॉस्टल में जा कर आगामी नव निर्माण संकल्प सभा हेतु बेरोजगार युवाओं का बायोडाटा लिया गया। राज्य सरकार को इस बायोडाटा के माध्यम से ध्यान आकृष्ट कराया जायेगा कि राज्य में कितने छात्र एवं युवा बेरोजगारी का झेल रहे हैं। 

वर्तमान की महागठबंधन वाली सरकार सबसे ज्यादा छात्रों को ठगा है बेरोजगारी भत्ता के नाम पर नौकरी के नाम पर वोट लेकर अपना वादा से मुकर गयी। ये बायोडाटा संग्रह अभियान पूरे राज्य के  विभिन्न कॉलेज, विश्वविद्यालय, लॉज, हॉस्टल लाइब्रेरी, प्रखंड पंचायत में चलेगी और फिर आगामी नव निर्माण संकल्प सभा के माध्यम से राज्य सरकार को सौंपने का काम आजसू करेगी। उक्त जानकारी अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने दी।

विज्ञापन