टीम एबीएन, रांची। कल 26 को शाम 4 बजे दही हांडी मटका फोड प्रतियोगिता कार्यक्रम धुर्वा टंकी साइड शिव मंदिर लटमा स्थित स्थान पर आयोजित किया गया है, जिसमें वृंदावन, मथुरा, द्वारिका, कुरुक्षेत्र, और गोकुल की 5 गोविंदाओं की टीम शामिल होंगे। इस अवसर पर बतौर अतिथि के रूप में खिजरी विधायक राजेश कच्छप हटिया डीएसपी, जगन्नाथपुर थाना प्रभारी एवं धुर्वा के थाना प्रभारी सहित कई सामाजिक संगठन के लोग मौजूद रहेंगे।
उपरोक्त जानकारी देते हुए श्रीकृष्ण विकास परिषद झारखण्ड के मुख्य संरक्षक कैलाश यादव ने बताया कि प्रत्येक वर्ष अलग अलग स्थानों पर परिषद दही हांडी मटका फोड कार्यक्रम कर भगवान श्रीकृष्ण के प्रति लोगो में भक्ति भाव जगाने का कार्य करता है। श्री यादव ने कहा कि 01/9/24 को जगन्नाथपुर मंदिर प्रांगण में दिन 10 बजे से छठी महोत्सव कार्यक्रम किया जायेगा।