Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 31
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

लोहरदगा : झारखंड ओपन एक्वेटिक स्पोर्ट्स मीट 24 को

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
लोहरदगा : झारखंड ओपन एक्वेटिक स्पोर्ट्स मीट 24 को
विज्ञापन
  • रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, रामगढ़ समेत कई जिलों के प्रतिभागी होंगे शामिल
  • पहली बार जलीय खेल में सिंक्रोनाइज्ड डांस कभी होगा आयोजन
  • बोट व ट्यूब रेस और वाटर पोलो आकर्षण का केंद्र होगा

टीम एबीएन, लोहरदगा। लोहरदगा बड़ा तालाब में 24 अगस्त को झारखंड स्टेट ओपन एक्वेटिक स्पोर्ट्स मीट लोहरदगा- 2024 का भव्य आयोजन किया जायेगा। इसकी तमाम तैयारी पूरी कर ली गई है। जलीय खेल में भाग लेने के लिए रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, लातेहार समेत मेजबान लोहरदगा जिला की टीम भाग लेंगी।

लोहरदगा में आयोजित होने राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में वाटर कल्चर प्रोग्राम सेंक्रोनाइज्ड नृत्य का आयोजन किया जाएगा। इसमें जमशेदपुर और रांची की स्विमर बालाएं शामिल होंगी। यह जानकारी लोहरदगा जिला स्विमिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू और सचिव दीपक कुमार मुखर्जी ने दी। 

उन्होंने बताया कि इस तैराकी मीट के मुख्य प्रायोजक एफडी इंटरप्राइजेज, लोहरदगा के निदेशक सह- एसोसिएशन के वरीय उपाध्यक्ष अब्दुल जब्बार ने है। प्रतियोगिता में राज्य के वरिष्ठ मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव और इरफान अंसारी के अलावा लोहरदगा के डीसी डॉ बाघमारे कृष्ण प्रसाद, एसपी हारिश बिन जमां समेत गई अतिथि शामिल होंगे।

सचिव और प्रायोजक ने बताया कि प्रतियोगिता में बोट व ट्यूब रेस के अलावा बालक- बालिका वर्ग के लिए वाटर पोलो, ओपन टू ऑल बालक बालिका 300 मी फ्री स्टाइल रेस, 50 गुना 4 मी आईएम स्ट्रोक, 100 मी बैक स्ट्रोक, 100 मीटर बटर फ्लाई, 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक आकर्षण का केंद्र होगा।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता  के मुख्य संरक्षक डॉ रामेश्वर उरांव, मुख्य अतिथि झारखंड मंत्री इरफान अंसारी उद्धघाटन कर्ता के राज्यसभा पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू होंगे। वह एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं। इसके अलावा लोहरदगा के उपायुक्त डॉ वाघमारे कृष्ण प्रसाद, पुलिस कप्तान हारिश बिन जमां विशिष्ट अतिथि होंगे। अतिथि के रूप में लोहरदगा के डीडीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, सिविल एसडीओ अमित कुमार, नगर परिषद प्रशासक मुक्ति किड़ो और झारखंड स्विमिंग एसोसिएशन के अधिकारी अतिथि होंगे।

लोहरदगा जिला स्विमिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में 24 अगस्त को सुबह 10:30 बजे से बड़ा तालाब में झारखंड स्टेट ओपन एक्वेटिक मीट (जलीय खेलों) का आयोजन किया गया है। खास बात यह है कि इस जल ये खेल में पर्यटन विभाग के लाइफगार्ड और झारखंड स्विमिंग एसोसिएशन के कई ऑफिसल्स, राज्य टीम के मुख्य कोच उमेश पासवान समेत झारखंड राज्य के कई नेशनल स्विमर बालक- बालिकाएं शामिल हो रहे हैं।

विज्ञापन