Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

भारत बंद के समर्थन में सिल्ली विधानसभा क्षेत्र और रांची की सड़कों पर उतरे देवेंद्रनाथ

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
भारत बंद के समर्थन में सिल्ली विधानसभा क्षेत्र और रांची की सड़कों पर उतरे देवेंद्रनाथ
विज्ञापन
  • ओबीसी आरक्षण से भी क्रीमिलियर हटाकर एसटी एससी ओबीसी आरक्षण को नवीं अनुसूची में शामिल किया जाये : देवेन्द्र नाथ महतो

टीम एबीएन, रांची। 21 अगस्त 2024 को एसटी एससी आरक्षण वर्गीकरण माननीय सुप्रीम कोर्ट फैसला मामले पर भारत बंद को समर्थन देते हुए जेबीकेएसएस केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष सह जेएसएसयू प्रमुख देवेन्द्र नाथ महतो सुबह से ही सिल्ली विधान सभा के राहे, सोनाहातु, सिल्ली प्रखंड के विभिन्न क्षेत्र और राजधानी रांची में एसटी एससी शोषित वंचित समाज के सैकड़ों लोगों के साथ सड़क पर उतरकर बंद को ऐतिहासिक सफल बनाया। 

मौके पर जगह जगह देवेंद्र नाथ महतो और पुलिस प्रशासन के बीच बकझोक हुआ फिर भी देवेंद्र नाथ महतो क्रांतिकारी स्टाईल में सभी दुकान होटल को बंद कराया। मौके पर देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि अगर आज एसटी एससी आरक्षण में क्रिमिलेयर को स्वीकार करते हैं तो आने वाले दिनों में ओबीसी वर्ग के साथ आरक्षण में क्रिमिलेयर लगाकर जैसे धोखा दिया जा रहा है वैसे ही एसटी एससी के साथ भी धोखा होगा। 

ओबीसी वर्ग को केंद्र में 27 प्रतिशत आरक्षण प्रावधान होने के बावजूद ओबीसी समाज से विभिन्न विभागों में आईएएस, आईपीएस, सचिव, जज, कुलपति शून्य हैं या नगण्य हैं।  आजादी के 78 साल बीतने के बावजूद आज भी एसटी एससी ओबीसी समाज के लोगों के साथ भेदभाव, शोषण, जुर्म, वंचित किया जाता है इसीलिए आरक्षण में क्रिमिलेयर को किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जायेगा। 

साथ देवेन्द्र नाथ महतो माननीय सुप्रीम कोर्ट से आरक्षण वर्गीकरण फैसला को वापस करने का मांग किया है। तथा केंद्र सरकार से मांग किया है कि ओबीसी आरक्षण से भी क्रीमीलियर को हटाकर एसटी एससी ओबीसी आरक्षण को नवीं अनुसूची में शामिल किया जाय। बंद को सफल बनाने में भारत आदिवासी पार्टी के प्रेमशाही मुंडा, कुंदरशी मुंडा, प्रवीण कच्छप के अलावा अन्य सैकड़ों साथियों अहम योगदान रहा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 81,851