Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 19
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

आंदोलनरत जेपीएससी अभ्यर्थियों को मिला देवेंद्रनाथ महतो का समर्थन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
आंदोलनरत जेपीएससी अभ्यर्थियों को मिला देवेंद्रनाथ महतो का समर्थन
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। ग्यारहवीं से तेरहवीं जेपीएससी 342 पदों के लिए मुख्य परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग को लेकर जेपीएससी कार्यालय गेट के समक्ष छात्रों आज दिनभर प्रदर्शन किया, जेबीकेएसएस केन्द्रीय वरीय उपाध्यक्ष सह जेएसएसयू प्रमुख देवेन्द्र नाथ महतो जेपीएससी कार्यालय के समक्ष उपस्थित होकर समर्थन दिया। 

आंदोलन को समर्थन देते हुए देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि आयोग दसवीं से तेरहवीं जेपीएससी फॉर्म भरवाकर आनन फानन लगभग तीन लाख अभ्यर्थियों का पीटी परीक्षा लेकर एक महीना के अंदर परीक्षाफल भी जारी कर दिया। मुख्य परीक्षा में लगभग  मात्र 7011 छात्रों का दो महीना बीतने का बावजूद परीक्षाफल की घोषणा नहीं करना रिजल्ट को फंसाने का साजिश है। 

चूंकि कल वर्तमान जेपीएससी अध्यक्ष नीलिमा मेरी केरकेट्टा का कार्यकाल का अंतिम दिन है। सरकार ने आयोग का अगला अध्यक्ष तय नहीं कर पाया है। परीक्षाफल का साक्षात्कर भी होना है। कुछ दिनों में आचार संहिता लागू होना है उससे पहले ज्वाइनिंग कराना है। ऐसी स्थिति में रिजल्ट फंस सकता है, इसलिए तत्काल परीक्षाफल जारी करना चाहिए। 

आंदोलन को सफल बनाने में मुख्य रूप से सत्यनारायण शुक्ला, मयांक, सुधीर, चंदन के अलावा अन्य छात्र मौजूद थे। दूसरी तरफ ग्यारहवीं से तेरहवीं जेपीएससी विवाद में भी आ रही है। कॉपी जांच करने वाले शिक्षकों का नाम उजागर हो गया जो गोपनीयता का पालन नहीं किया गया। 

साथ ही जेपीएससी नियमावली चैप्टर 4 (8) कॉलम में स्पष्ट उल्लेख है कि कॉलेज में 10 साल का अनुभवी शिक्षकों से कॉपी जांच कराना है, लेकिन दो साल से भी कम अनुभवी शिक्षक, गेस्ट टीचर, घंटी आधारित शिक्षक से कॉपी जांच कराया जो नियम का उलंघन है इससे सेटिंग गेटिंग का संभावना भी है।

विज्ञापन