Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 30
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला मंच रांची शाखा ने सैनिकों को बांधी राखी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला मंच रांची शाखा ने सैनिकों को बांधी राखी
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। हमारी समिति की सभी बहनों ने मिलकर 124 इन्फेंट्री ब्रिगेड नामकुम में अधिकारी गण एवं 54 सैनिकों को तिलक लगाया एवं उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांध कर मंगल कामना कर रुद्राक्ष की माला पहनायी और हर्ष उल्लास से राखी के इस पावन त्यौहार को मनाया  बहनों ने भाइयों का मुंह मीठा कराया और लड्डू का डब्बा दिया। 

वहां कार्यरत अन्य भाइयों के लिए भी राखी और उपहार दिये गये। निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरा बथवाल ने देश सेवा को समर्पित सैनिक भाइयों के लिए अपनी भावनाओं को बहुत ही सुंदर शब्दों में प्रकट किया। उर्मिला पड़िया जी ने रक्षाबंधन से संबंधित मधुर गीत सुनाये। 

कार्यक्रम में ब्रिगेडर उमेश परब, प्रिया परब, कर्नल विजेंद्र ढाका, मंजू ढाका, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मीना गुप्ता, पूर्व प्रादेशिक अध्यक्ष रूपा अग्रवाल, प्रादेशिक उपाध्यक्ष अलका सरावगी, अनसूईया नेवटिया, रांची शाखा अध्यक्ष मधु शर्राफ, सचिव उर्मिला पाड़िया, कोषाध्यक्ष शशि डागा, रीता केडिया, मीना अग्रवाल, सीमा टांटिया, सुनीता सरावगी, प्रीति अग्रवाल, पूनम टेकरीवाल, विद्या अग्रवाल, शशि अग्रवाल, जिज्ञासा नारसरिया, कुसुम पटवारी, रेनू छापरिया, सुषमा पोद्दार, साक्षी केजरीवाल, साक्षी अग्रवाल, मंजू तुलस्यान, शांति सराओगी, मीरा अग्रवाल, संतोष  नथानी उपस्थित थे। उक्त जानकारी मंच की अध्यक्ष मधु  सर्राफ और सचिव उर्मिला पाडिया ने दी।

विज्ञापन