- रोजाना अपने पेट्रोल पंप में गुरवाणी के शबद कीर्तन बजाने वाले प्रवीण चौधरी और आयुष चौधरी को गुरु नानक सेवक जत्था ने किया सम्मानित
टीम एबीएन, रांची। गुरु नानक सेवक जत्था द्वारा आज हरमू रोड स्थित शक्ति सर्विस स्टेशन पैट्रोल पंप के मालिक प्रवीण चौधरी एवं उनके सुपुत्र आयुष चौधरी को उनके पेट्रोल पंप जाकर वहीं सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें गुरबाणी से प्रभावित होकर रोजाना अपने पेट्रोल पंप में शबद कीर्तन बजाने के उपलक्ष में दिया गया। जत्था की ओर से रमेश तेहरी ने बुके और पंकज मिढ़ा ने मोमेंटो भेंट किया और तेजिंदर सिंह ने सारोपा ओढ़ाकर सम्मानित किया।
इस सम्मान कार्यक्रम में जत्था के मनीष मिढ़ा, पवनजीत सिंह खत्री, आशु मिढ़ा, नवीन मिढ़ा, रमेश तेहरी, अश्विनी सुखीजा, उमेश मुंजाल, सूरज झंडई, अनिल मिढ़ा, चंदन मुंजाल, भरत गाबा, ईशान काठपाल, जीतू मिढ़ा, किशोरी सरदाना, मनीष गिरधर, नीरज सरदाना, कमल धमीजा, गौरव गिरधर, पीयूष मिढ़ा, सरदार भूपिंदर सिंह, संतोष किंगर, चंचल ग्रोवर, दीपू खीरबाट, सुमित मिढ़ा, अमन सचदेवा समेत अन्य शामिल थे।
गुरुनानक सेवक जत्था के मनीष मिढ़ा ने बताया कि जब हमारी संस्था को इनके बारे पता चला तो हमने इनसे मुलाकात की और उनका सिख पंथ के प्रति लगाव और गुरवाणी के प्रति श्रद्धा देखी तो इन्हें सम्मानित करने का फैसला किया। साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि हिंदू धर्म से ताल्लुकात रखने वाले और सिख पंथ के रागी जत्था भाई हरजिंदर सिंह, श्रीनगर वाले के मुरीद अपर बाजार, रांची के निवासी प्रवीण चौधरी हरमू रोड स्थित शक्ति सर्विस स्टेशन पेट्रोल पंप के मालिक हैं।
सन 1982 में अपने परिवार के साथ श्री दरबार साहिब अमृतसर दर्शन करने गये और वहां उन्होंने शबद कीर्तन श्रवण किया तो दरबार साहिब जी के माहौल की शांति, शबद कीर्तन की मिठास ने उन्हें काफी प्रभावित किया। इसके कुछ वर्षों बाद वे श्री हरमंदिर साहिब पटना भी दर्शन करने गये और वहां जब गुरु गोविंद सिंह जी की जीवनी के बारे में सुना तो वो सिख पंथ के कायल हो गये।
रांची पहुंचने के तुरंत बाद अगले दिन से ही उन्होंने अपने पेट्रोल पंप में भी रोजाना सुबह से रात तक शबद कीर्तन बजाना शुरू किया ताकि उनके पंप पर आने वाले ग्राहक और वहां से गुजरने वाले राहगीर भी इसका आनंद ले सकें और उनका कहना है कि शबद कीर्तन श्रवण करने से जो मानसिक शांति मिलती है उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। वे अपने घर में हों या सफर में, नियमित रूप से रोजाना शबद कीर्तन श्रवण करते हैं। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा (8709349310) ने दी।