Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

वाई. एम. सी. ए. पब्लिक स्कूल, धुर्वा में धूमधाम से मनाया गया 78वां स्वतंत्रता दिवस समारोह

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
वाई. एम. सी. ए. पब्लिक स्कूल, धुर्वा में धूमधाम से मनाया गया 78वां स्वतंत्रता दिवस समारोह
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। आज धुर्वा स्थित वाई. एम. सी. ए. पब्लिक स्कूल में 78वाऺ स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वाईस मैन कल्ब ऑफ रांची कैपिटल के अध्यक्ष देवाशीष सन्याल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। 

उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि हमें सदैव उन देशभक्तों को सम्मान देना चाहिए तथा राष्ट्रीय ध्वज की रक्षा करने की शिक्षा दी। मौके पर स्कूली छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया।छात्रों ने अपनी गीतों, भाषण आदि प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी को भाव विभोर कर दिया।

कार्यक्रम में वाईस मैन कल्ब ऑफ रांची कैपिटल के इमेडियट पास्ट रेजियनल डायरेक्टर रोशन जॉन चिरायत, कल्ब के सचिव राजा बागची, ट्रेजरार ए. के ब्रह्मा, स्कूल कमेटी के सदस्य एस.के. गिरी, वाईएमसीए सचिव सौरव मुर्मू , प्राचार्य सुषमा कच्छप सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाए, स्टाफ और कुछ अभिभावक भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,944