Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

बीआईटी मेसरा में शान से लहरा तिरंगा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बीआईटी मेसरा में शान से लहरा तिरंगा
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। स्वतंत्रता के 78 वर्ष होने पर बी आई टी मेसरा लालपुर में केंद्र के प्रभारी डॉ प्रणव कुमार ने झंडोत्तोलन किया। उन्होंने छात्र छात्राओं और अपने कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम अपनी आजादी के 78 वी वर्षगांठ मना रहे हैं। हम उस काल को याद कर सोचते है की कितना संघर्ष किया होगा हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने  उसके अनुरूप आज हम विकसित राष्ट्र बनने के बहुत करीब है हमे और अधिक तेजी से शिक्षा और अन्य जरूरी क्षेत्रों में विशेष ध्यान देते हुए और तेज़ी लानी होगी।

इसलिए हमें बुनियादी सुविधाओं पर जोर देने की आवश्यकता है तब हम अपने राज्य को और राष्ट्र को विकसित कर सकते हैं। झंडोत्तोलन के बाद NSS के सदस्यों के द्वारा संयोजक डॉ अभय रंजन श्रीवास्तव के नेतृत्व में महिलाओं के सुरक्षा और उनके सशक्तिकरण विषय पर नाटक प्रस्तुत किया गया।

आज के इस आयोजन के संयोजक डॉ संदीप नाथ शाहदेव डॉ प्रदीप मुंडा, सहायक कुल सचिव मनोज कुमार गिरि, डॉ सोमनाथ मुखर्जी, डॉ अमृता प्रियम, शांतनु सिन्हा, डॉ संजय कुमार डॉ आशुतोष मिश्रा, खालिद, डॉ पार्थो सारथी, जलेस्वर भगत, एलिस टोप्पो, मिनी दुबे, अनामिका कुमारी, मनोज कुमार, अजय कुमार डॉ अमर कुमार सहित सभी छात्र छात्राओं ने भाग लिया। इसकी जानकारी मीडिया प्रभारी राणा मिश्रा ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,143