Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू रांची में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू रांची में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू रांची में 78वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से संपन्न हो गया। मुख्य अतिथि एलएमसी चेयरमैन कपिल देव गिरि ने इस अवसर पर झंडा फहराया और तिरंगे को सलामी दी। बाद में एनसीसी कैडेट्स ने परेड का शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर बैंड पार्टी ने अपनी धुनों से लोगों में समां बांध दिया।

स्वाधीनता दिवस के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया जिसमें स्वामी दयानंद सरस्वती और बलिदान और अंगार नामक नृत्य नाटिका ने लोगों को बहुत प्रभावित किया। इस नृत्य नाटिका में लार्ड मैकाले के षड्यंत्र, स्वामी दयानंद सरस्वती और आर्य समाज का भारत में योगदान, स्वराज आंदोलन, स्वतंत्रता और वर्तमान को जोड़ते हुए वेदों की ओर पुनः लौटने का संदेश दिया गया। 

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य एम के सिन्हा ने देश की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि देश ने आजादी मिलने के 77 वर्षों में उल्लेखनीय प्रगति की है। शिक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ्य, अंतरिक्ष, बिजली,सड़क समेत लगभग सभी क्षेत्रों में देश का विकास हुआ है। इस वर्ष विकसित भारत की थीम पर हम इस राष्ट्रीय पर्व को मना रहे हैं। हमें पूरी उम्मीद है कि भारतवर्ष 2047  तक भारत निश्चित रूप से विकसित देशों की श्रेणी में जाना जाने लगेगा। श्री सिन्हा ने विद्यालय की उपलब्धियों का भी जिक्र किया और विद्यालय पूर्ववर्ती छात्र जो विभिन्न संस्थाओं में उच्च स्थानों पर हैं, उनके बारे में बताया।

श्री सिन्हा ने बताया कि ओलंपिक में पदक जीतने वाली मनु भाकर डीएवी की चंडीगढ की छात्रा हैं जबकि नीरज चोपड़ा और सरबजोत डीएवी के पूर्ववर्ती छात्र रहे हैं ,हमें उन पर बहुत गर्व है। श्री सिन्हा ने अभिभावकों से अपील की कि वे‌ बच्चों के साथ कम से कम एक घंटा समय अवश्य बिताएं और उन्हें पढ़ने के लिए प्रेरित करें।

मुख्य अतिथि कपिल देव गिरि ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और कहा कि विद्यालय ने गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। विद्यालय इसी तरह निरंतर सफलता के सोपान पर बढ़ता रहे। उन्होंने प्राचार्य एम के सिन्हा की भूरि भूरि प्रशंसा की।

विद्यालय के छात्र शिरीष वैभव ने इस अवसर पर सुंदर और संक्षिप्त भाषण प्रस्तुत किया। इसी अवसर पर वर्ष 2024 की दसवीं और बारहवीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों सम्मानित भी किया गया। सभा का संचालन ने कविता कुमार, राजबीर कौर, हितेन कश्यप और अंजना मजूमदार संयुक्त रूप से किया जबकि विद्यालय के वरीय शिक्षक सत्येन्द्र राणा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। 

मौके पर सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक गण और विशिष्ट लोग मौजूद थे। उक्त जानकारी डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू रांची के प्रेस प्रभारी आलोक इंद्र गुरु ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,387