झारखंड
आदिवासी प्रकृति पूजक हैं, मूर्ति पूजक नहीं : अभय भुटकुंवर
ABN Bureau
•
21 Dec, 2021
•
3 मिनट में पढ़ें
2 Views
विज्ञापन
बुढ़मू। मंगलवार को आदिवासी लोहरा समाज, बुढ़मू प्रखंड समिति की बैठक प्रखंड अध्यक्ष राम सुंदर लोहरा की अध्यक्षता में बुढ़मू प्रखंड परिसर में हुई। जिसका संचालन दिनेश लोहरा ने किया। इसके मुख्य अतिथि समाज के झारखंड प्रदेश के धार्मिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष अभय भुटकुंवर, महासचिव प्रीतम सांड लोहरा, रांची जिला अध्यक्ष बैजनाथ कुमार लोहरा शामिल हुए। सभा को सम्बोधित करते हुए अभय भुटकुंवर ने कहा कि लोहरा अनुसूचित जनजाति प्रकृति पूजक हैं। मूर्ति पूजक नहीं हैं। सरना और सनातन एक नहीं है। इसलिए, घर वापसी जरूरी है। बैठक में सर्वसम्मति से निम्नलिखित निर्णय लिया गया जिसमें निम्न प्रस्ताव पारित किया गया। आदिवासी लोहरा समाज, बुढ़मू प्रखंड समिति का पुनर्गठन 7 जनवरी 2022 को किया जाएगा। इसके लिए एक 15 सदस्यी तैयारी समिति का गठन किया गया है। बैठक में बालेश्वर लोहरा, महावीर लोहरा, विवेक लोहरा, बंधु लोहरा, विजय लोहरा, राज किशोर लोहरा, बलदेव लोहरा, रंथू लोहरा, चंदन लोहरा, करण लोहरा, विष्णु लोहरा, संजय लोहरा, लक्ष्मी लोहरा, रमेश लोहरा, रामेश्वर लोहरा, ज्ञानी लोहरा, प्रदीप लोहरा, तुलसी लोहरा, अनिल लोहरा, तारकेश्वर लोहरा, गणपत लोहरा, सुदर्शन लोहरा, बासुदेव लोहरा के अलावे दर्जनों लोगों शामिल हुए।
विज्ञापन