Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

आज से नियम लागू, 200 यूनिट तक मिल सकेगी फ्री बिजली

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
आज से नियम लागू, 200 यूनिट तक मिल सकेगी फ्री बिजली
विज्ञापन

झारखंड में आज से शुरू हुई फ्री इलेक्ट्रिसिटी योजना

200 यूनिट तक बिजली पर नहीं लगेगा कोई शुल्क

टीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार द्वारा 200 यूनिट फ्री बिजली देने की घोषणा के बाद आज यानी 14 अगस्त से यह स्कीम लागू हो गयी है। इस स्कीम के तहत आज से घरेलू उपभोक्ताओं के मीटर की रीडिंग नोट की जायेगी। जिन उपभोक्ताओं की बिजली खपत 200 यूनिट तक है। 

उन्हें जुलाई महीने के बिल का भुगतान नहीं करना होगा। फ्री बिजली स्कीम के तहत इस योजना का लाभ उन्हीं उपभोक्ताओं को मिलेगा जो प्रति महीने 200 यूनिट बिजली उपभोग करेंगे। 200 यूनिट तक इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं को एनर्जी चार्ज, फिक्स्ड चार्ज, इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी आदि नहीं लगेंगे। 

वहीं, बता दें कि झारखंड सरकार वर्तमान में 400 यूनिट तक बिजली की खपत करने पर सब्सिडी देती है। उपभोक्ताओं को 2.05 रुपये प्रति यूनिट की सब्सिडी दी जायेगी। वहीं, 200 यूनिट से अधिक इस्तेमाल करने पर 6.65 रुपये प्रति यूनिट की दर से भुगतान करना होगा।

कैबिनेट से पारित प्रस्ताव के अनुसार, राज्य में कुल घरेलू उपभोक्ताओं की संख्या 45,77,616 है। इनमें 41,44,634 उपभोक्ता ऐसे हैं, जो 200 यूनिट तक बिजली का इस्तेमाल करते हैं। इस पर हर माह सरकार को करीब 344.36 करोड़ रुपये खर्च करना होगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 81,722