टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 13 अगस्त 2024 मंगलवार को गोस्सनर कॉलेज, रांची में विज्ञान विभाग के तत्वावधान में एक दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी के मुख्य अतिथि राइट. रेव. बिशप मार्शल केरकेट्टा, मॉडरेटर, जी ई चर्च छोटानागपुर एवं असम थे। उन्होंने कहा विज्ञान प्रदर्शनी के अंतर्गत विद्यार्थियों ने बहुत अच्छे अच्छे मॉड्ल तैयार किए हैं, इन्हें अपने कॉलेज में उपयोग करने की आवश्यकता है।
प्रदर्शनी में अल्ट्रासोनिक रडार सिस्टम, आटोमेटिक स्ट्रीट लाइट, कॉविड-19 वैक्सीन निर्माण, डी एन ए प्रारूप, त्रिकोणमिति का प्रयोग, वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, सहित 19 प्रोजेक्ट तैयार किए गए थे जिसे दर्शकों ने काफी सराहा एवं वैज्ञानिक तरीके को जानने का प्रयास किया। नवा चारी परियोजना और प्रयोग का प्रदर्शन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य युवा मस्तिष्क में वैज्ञानिक जिज्ञासा और उत्सुकता की भावना को बढ़ावा देना था। प्रदर्शनी का मूल्यांकन भी किया गया। मूल्यांकन करने में प्रोफेसर बि एल भक्ता, प्रोफेसर ए सी मिश्रा, डॉक्टर मृदुला खेस, प्रोफेसर निशा सोरेन, प्रोफेसर हेमंत टोप्पो मौजूद थे।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर सी एस पी लुगुन, सचिव, शासी निकाय, प्रभारी प्राचार्या प्रोफेसर एलानी पुर्ती, साइंस के डीन डॉक्टर राजीव अस्थाना, बर्सर प्रोफेसर प्रवीण सुरीन, सभी विभाग अध्यक्ष उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉक्टर बेला पुर्ती, डॉक्टर अभिषेक टोपनो, डॉ दिनेश प्रसाद, डॉक्टर सुमंत कुमार, प्रोफेसर अमोस टोपनो एवं डॉ शशि तिर्की का अहम योगदान था। विज्ञान प्रदर्शनी का आनंद कॉलेज के सभी फैकल्टी के शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने लिया।