Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लातेहार : बाढ़ से एक नाबालिग समेत तीन लोग बहे

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लातेहार : बाढ़ से एक नाबालिग समेत तीन लोग बहे
विज्ञापन

नदी में बाढ़ आने के कारण 1 नाबालिग सहित 3 लोग बहे, 50 बकरियां भी लापता; तलाश जारी

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लातेहार। झारखंड के लातेहार में बड़ा हादसा हो गया है जहां नदी में 3 लोग बह गये हैं जबकि 50 बकरियां भी बह गयी हैं। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस लापता लोगों की तलाश में जुट गयी है। मामला जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशनपुर गांव का है। 

बताया जा रहा है कि कुछ लोग अपनी बकरियों को चराने गांव के निकट स्थित नदी के उस पार जंगल में गए थे। इस दौरान अचानक बारिश होने लगी। बारिश के कारण नदी में बाढ़ आ गयी थी। देर शाम जब ग्रामीण बकरियों को चराकर वापस गांव लौटने लगे तो नदी का जलस्तर बढ़ने पर सभी लोग पानी में बह गए। 

कुछ लोग किसी प्रकार नदी से बाहर निकल आये, लेकिन 3 लोगों का कुछ पता नहीं चल रहा है। वहीं, नदी में  50 से अधिक बकरियों के लापता होने की भी खबर है। लापता में बसंती देवी, फूलो देवी और एक 13 वर्ष का नाबालिग शामिल है। पुलिस लगातार लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,716