Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लायंस क्लब आफ रांची ग्लोबल ने किया 101 पौधरोपण

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लायंस क्लब आफ रांची ग्लोबल ने किया 101 पौधरोपण
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निभाते हुए लायंस क्लब आफ रांची ग्लोबल ने आज पहाड़ी मंदिर, रांची में एक व्यापक पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के तहत मंदिर परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में 101 पौधे लगाये गये। 

लायंस क्लब आफ रांची ग्लोबल के संस्थापक अध्यक्ष लायन शैलेश अग्रवाल एवं वर्त्तमान अध्यक्ष लायन अमित शर्मा ने संयुक्त रूप से इस अवसर पर कहा कि पेड़ हमारे जीवन का आधार हैं। इस पौधरोपण कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल पर्यावरण को हरा-भरा बनाना है, बल्कि समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता भी फैलाना है। 

इस कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों के साथ-साथ स्थानीय लोगों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया एवं पौधरोपण कर इस पहल की सराहना की। क्लब के सचिव लायन मनोज कुमार मिश्रा ने कहा यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ और सुरक्षित पर्यावरण छोड़ें। लायंस क्लब आॅफ रांची ग्लोबल इस दिशा में निरंतर प्रयासरत रहेगा। 

पौधरोपण कार्यक्रम के बाद उपाध्यक्ष लायन डॉ खुशबू अग्रवाल द्वारा सभी उपस्थित लोगों को पौधों की देखभाल और संरक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी गयी। इसके साथ ही, हर किसी से अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों में भी पौधे लगाने और उनका संरक्षण करने का अनुरोध किया गया। 

लायंस क्लब आफ रांची ग्लोबल का यह कदम न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, बल्कि समाज के हर वर्ग को इस महती कार्य में शामिल होने के लिए प्रेरित करने का प्रयास भी है। इस अवसर पर राजीव चौधरी, इवांशी मिश्रा, अविका चंद्रा एवं अवनी चंद्रा समेत क्लब के अन्य लोग भी उपस्थित थे। उक्त जानकारी लायंस क्लब आफ रांची ग्लोबल के अध्यक्ष लायन अमित शर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 30,361