बोल-बम, हर हर महादेव के नारों से गूंजा कार्यक्रम स्थल
टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। शहर के भोलेनाथ सेवा समिति के द्वारा रूद्राभिषेक का आयोजन हुआ, जिसमें यजमान कुलदीप कुमार व शोभा कुमारी थे। वहीं देर संध्या श्री श्याम मित्र मंडल के श्याम बाबा का दरबार सजाया गया, जिसमें यजमान के रूप में अनिल कुमार व रीता देवी ने पूजा की। श्याम बाबा को खीर व पेड़ा का भोग लगाया गया।
भजन संध्या के दौरान अद्भुत कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसमें सभी भक्त भक्तिमय हो गये। श्याम बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने दूर दराज से कई लोग उपस्थित थे। तेज बारिश के कारण कुछ देर कार्यक्रम बाधित हुई लेकिन फिर भी श्याम प्रेमियों के भक्ति में कोई कमी नहीं दिखी। लोग बारिश के दौरान व बारिश छूटने के बाद देर रात तक बाबा के दरबार में झूमते नजर आये।
कार्यक्रम में धीरज पाण्डेय, दीपक सिंह, सुमन सोनकर, नितिन कुमार ने अपनी गायकी से चार चांद लगा दिया। वहीं भोलेनाथ सेवा समिति के सदस्य कुलदीप कुमार ने बताया कि भोले बाबा का प्रसाद वितरण सह भंडारा के आयोजन में लगभग दो से तीन हजार भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में श्री श्याम मित्र मंडल के गिरधारी सोमानी, विष्णु खटोल, अमित गुप्ता, संचालन, गिरधारी सोमानी , बिनोद पिलानिया, संतोष सिंदुरिया, विशाल कापसीमे, पंकज तरवे, शिव शंकर प्रसाद, विवेक सहल, दीपेश जेठवा, आशीष कुमार, संजय सूद के अलावा सैकड़ों लोग मौजूद थे। श्याम बाबा प्रेमियों ने कार्यक्रम के आयोजक भोलेनाथ सेवा समिति के सदस्य रामप्रवेश पाण्डेय, कुलदीप कुमार एवं अनिल कुमार ने कहा कि अगले वर्ष और धूमधाम से कार्यक्रम को सफल करेंगे।