Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

ऋण माफी से किसानों की आर्थिक स्थिति होगी सुदृढ़ : धर्मेंद्र महतो

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
ऋण माफी से किसानों  की आर्थिक स्थिति होगी सुदृढ़ : धर्मेंद्र महतो
विज्ञापन
  • किसानों के दो लाख रुपए तक का ऋण माफ किए जाने पर हेमंत सरकार को बधाई : जिला राजद

टीम एबीएन, रांची। रांची जिला राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष धर्मेंद्र महतो ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णय के तहत किसानों के दो लाख रुपए तक का ऋण माफ किए जाने पर हेमंत सरकार को बधाई दी है। 

उन्होंने कहा है कि झारखंड के भूमिपुत्र मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंडी किसानों के दर्द को समझा और राज्य मंत्री परिषद द्वारा झारखंड के किसानों का दो लाख रुपए तक का ऋण माफ किए जाने का प्रस्ताव कैबिनेट से पास किया। अब इससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसनों की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने की दिशा में यह ऋण माफी की योजना मील का पत्थर साबित होगी।

इससे किसानों में हेमंत सरकार के प्रति सहानुभूति के साथ ही विश्वास भी जगा है। इस योजना से राज्य के लगभग 4:45 लाख किसानों को लाभ मिलेगा। इसके अलावा कृषि ऋण की राशि भी 50000 से बढ़कर ₹100000 कर दी गई है। इसके लिए भी हेमंत सरकार धन्यवाद की पात्र है। 

श्री महतो ने कहा कि कृषि मंत्री दीपिका पांडे भी पदभार ग्रहण करते ही किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से लिया है इसके लिए वे भी बधाई की पात्र हैं। श्री महतो ने जिला कमेटी के सभी पदाधिकारी और सक्रिय कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि सरकार की इन जन नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाएं जिसका लाभ आने वाले विधानसभा में देखने को मिले।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 55,712