टीम एबीएन, रांची। माहेश्वरी महिला संगठन रांची सदस्य ने हरियाली तीज के अवसर पर आम्रेश्वर धाम गये। पूजा अर्चना, दर्शन कर घर परिवार के लिए कुशल मंगल, सौभाग्य की प्राथना की। हरियाली तीज से ही शुरू हो जाता है।
हर घर में झूला, मेहंदी सिंधारा घर में या सोसाइटी वालों के साथ मौज मस्ती कर सावन, भादो तीज का आनंद उठाते हैं। इसी क्रम में आम्रेश्वर धाम में सदस्य ने वन भोजन का आनंद लिया।
अध्यक्ष भारती चितलांगिया, निवर्तमान अध्यक्ष विजयश्री साबू, उपाध्यक्ष अनीता साबू एवं वंदन मारू, कोषाध्यक्ष सरला चितलांगिया, सरोज राठी, शारदा लड्डा, ममता डागा, शिखा बिरला, मंजू मंत्री, लक्ष्मी चितलांगिया आदि सदस्य उपस्थित रही। उक्त जानकारी माहेश्वरी महिला समिति रांची की मीडिया प्रभारी रश्मि कोठारीमालपानी ने दी।