Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हजारीबाग : कोचिंग संचालक की गोली मारकर हत्या, सनसनी

हजारीबाग : कोचिंग संचालक की गोली मारकर हत्या, सनसनी
विज्ञापन
  • हजारीबाग में नर्सिंग होम संचालक की गोली मारकर हत्या, मृतक चतरा जिले के निवासी

टीम एबीएन, हजारीबाग। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लाखे के पास मंगलवार देर शाम अपराधियों ने नर्सिंग होम के संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी। 

मृतक की पहचान चतरा जिले के पत्थलगड़ा प्रखंड के नोनगांव निवासी परशुराम प्रसाद उर्फ पीआर प्रसाद के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मृतक परशुराम विष्णुगढ़ में नर्सिंग होम चलाते थे। वह वापस हजारीबाग आ रहे थे।

इसी बीच अज्ञात अपराधियों ने पीछा करते हुए शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लाखे के पास सिर में गोली मारकर जख्मी कर दिया। वहीं स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। 

इधर घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल पुलिस मामले की जांच में जुट गई। बताया जा रहा है कि पूर्व में भी अपराधियों ने डॉक्टर परशुराम को विष्णुगढ़ के आसपास गोली मारकर घायल कर दिया था।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 17,654