Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लोहरदगा : कांवरिया संघ बरवाटोली ने किया भक्तों का आभार व्यक्त

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लोहरदगा : कांवरिया संघ बरवाटोली ने किया भक्तों का आभार व्यक्त
विज्ञापन

टीम एबीएन, लोहरदगा। कांवरिया संघ बरवाटोली के आजीवन संरक्षक समाजसेवी सुनील अग्रवाल ने आयोजन की सफलता के लिए सभी भक्तों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आज का यह कांवर यात्रा लोहरदगा के लिए ऐतिहासिक पल है। ऐसे ही सभी सामूहिकता का भाव रखकर हर भक्ति आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले। कांवरियों के लिए सुल्तानगंज से गंगाजल की व्यवस्था मंदिर परिसर में ही किया गया था। 

जगह-जगह कांवरियों का स्वागत, हुई पुष्प वर्षा 

लोहरदगा से घाघरा देवाकी जाने वाले सभी भक्तों का जगह जगह भव्य स्वागत किया गया। बरवाटोली से निकलकर घाघरा पहुंचने के बीच मार्ग पर भक्तो का जगह जगह स्वागत सत्कार किया गया। महावीर चौक, गुदरी बाजार, सेन्हा चौक, अरु चौक समेत अन्य जगहों पर स्वागत किया गया। 

घरो से निकलकर लोग झांकी के दर्शन किया। वहीं कांवरियों के जलपान और फल की व्यवस्था लोगो ने किया था। हर जगह पेयजल की व्यवस्था की गयी थी। लोग यदि थक जा रहे थे तो उनके लिए गाड़ी की भी व्यवस्था थी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 81,143