टीम एबीएन, रांची। आज रविवार को श्री सर्वेश्वरी समूह - शाखा राँची (औघड़ भगवान राम आश्रम, अघोर पथ, लेक रोड पश्चिम, राँची) के द्वारा सर्वेश्वरी वृक्षारोपण अभियान : वर्ष - 2024 का तीसरे चरण का आयोजन ग्राम - संग्रामपुर, प्रखण्ड - कांके, जिला - राँची में किया गया। सर्वेश्वरी वृक्षारोपण अभियान: वर्ष 2024 के तीसरे चरण में आम, अमरूद, मोहगनी, सागवान, अर्जुन, सीसम, मौलसरी, दालचीनी इत्यादि के 240 पौधों का रोपण एवं वितरण किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय ग्राम देवी के मन्दिर में विधिवत आरती-पूजन के साथ किया गया तथा मन्दिर परिसर के साफ-सफाई के लिए झाड़ू भी दिया गया। तत्पस्च्यात स्थानीय ग्रामीण बंधु श्री अशोक मुंडा के बाड़ी में लगभग 40 पौधों का रोपण किया गया।
कार्यक्रम के अंत मे संग्रामपुर ग्राम के आंगनबाड़ी केंद्र के पास स्थित श्री हनुमान मन्दिर परिसर में एक लघु गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें श्री सर्वेश्वरी समूह का संक्षिप्त परिचय देते हुए समूह द्वारा किये जा रहे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में भी ग्रामीण बंधुओं को अवगत कराया गया।
साथ ही वृक्षों के कमी से हो रहे दुष्परिणामों के बारे में अवगत करते हुए वृक्षों के बचाव के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। गोष्ठी के बाद ग्रामीण बंधुओं के बीच लगभग 200 पौधों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के कुशल संचालन में संग्रामपुर से बोडया पंचायत के वार्ड सदस्य श्री कैलाश मुंडा, श्री अरुण लाल, श्री बबलू पहान, अनिल मुंडा, श्री वरुण मुंडा, श्री विकास पहान, श्री अंकित उराँव ने सराहनीय सहयोग प्रदान किया।
श्री सर्वेश्वरी समूह - शाखा राँची के ओर से श्री नवल किशोर सिंह, श्री सुनील सिंह, श्री समरेन्द्र सिंह, श्री उदय नारायण पाण्डेय, श्री गंगाधर नाथ शाहदेव, श्री अंजनी कुमार सिंह, श्री प्रताप आदित्य नाथ शाहदेव, श्री राजेन्द्र साहू, श्री सुनील कुमार, श्री गिरेन्द्र नाथ शाहदेव, श्री समुद्र नाथ शाहदेव, श्री आशुतोष नाथ शाहदेव, श्री द्वेद नाथ शाहदेव, श्री उदित सिंह, श्री अनिकेत नाथ शाहदेव, श्री शशांक कुमार, श्री नागदमनी नाथ शाहदेव, श्री सोमेश्वर नाथ शाहदेव, श्री यदुनाथ शाहदेव के साथ शाखा के लगभग 20 सदस्यगण शामिल हुए।