Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

...आखिरकार ज़िंदगी की जंग हार ही गये वेदप्रकाश

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
...आखिरकार ज़िंदगी की जंग हार ही गये वेदप्रकाश
विज्ञापन
  • पूर्व पार्षद वेद सिंह की मौत, अपराधियों ने मारी थी गोली
  • धुर्वा थाना क्षेत्र में 7 जुलाई को पूर्व पार्षद  वेद प्रकाश सिंह को गोली मारी गयी थी, एम्स में इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी 

टीम एबीएन, रांची। धुर्वा इलाके में अपराधियों द्वारा की गयी गोलीबारी में घायल हुए पूर्व पार्षद वेद सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गयी है। अपराधियों ने 7 जुलाई को रांची के धुर्वा बस स्टैंड के पास वेद सिंह को गोली मारी थी। 7 जुलाई को गोलीबारी में घायल हुए पूर्व पार्षद वेद सिंह को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली शिफ्ट किया गया था। गोलीबारी में गोली लगने से वेद सिंह के गले की नस क्षतिग्रस्त हो गयी थी। 

शनिवार की सुबह दिल्ली में इलाज के दौरान वेद सिंह की मौत हो गयी। वेद सिंह के परिजनों ने बताया कि सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गयी, डॉक्टरों ने काफी कोशिश की, लेकिन उन्हें बचा नहीं पाये। गौरतलब है कि 7 जुलाई की शाम धुर्वा बस स्टैंड पर चाय की दुकान पर बैठे पूर्व पार्षद को अपराधियों ने गोली मार दी थी। इस वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये थे। 

वेद प्रकाश होटल में बैठे थे। इसी बीच एक बाइक पर सवार होकर तीन अपराधी पहुंचे, एक अपराधी ने उनका पीछा कर गोली चला दी और पिस्टल मौके पर ही छोड़कर अपने अन्य साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर फरार हो गया।

घटना के विरोध में स्थानीय लोग सड़क पर उतर आये और जमकर प्रदर्शन किया। इस मामले में पूर्व पार्षद की पत्नी ने विधानसभा थाने में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी। रांची पुलिस ने वेद सिंह पर फायरिंग में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार भी कर लिया था।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,248