Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कुर्सी हिलती देख अनाप-शनाप बोल रहे हेमंत : बाबूलाल मरांडी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कुर्सी हिलती देख अनाप-शनाप बोल रहे हेमंत : बाबूलाल मरांडी
विज्ञापन
  • हेमंत सोरेन को अपनी कुर्सी हिलती दिख रही, इसलिए हो रहे परेशान, सीएम के बयान पर बाबूलाल मरांडी का पलटवार

टीम एबीएन, रांची। सीएम हेमंत सोरेन के भाजपा नेताओं के बैटरी डिस्चार्ज वाले बयान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में झामुमो गठबंधन की हार तय है। अपनी हिलती कुर्सी को देखकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अकबका गये और अनाप-शनाप बोल रहे हैं। 

मरांडी ने कहा कि इस प्रदेश में झामुमो, कांग्रेस और राजद मिलकर सरकार चला रहे हैं। इस प्रदेश में युवा हो, शहीद हो, विधवा हो सभी को मिलकर ठगा गया है। मरांडी ने कहा कि सरकार ने अपने घोषणा पत्र में सारे वादे किए थे चाहे वह युवाओं को 72000 देने की बात हो या फिर विधवा को, वृद्धि को, दिव्यांग को 18000 रुपये पेंशन देने की बात हो या फिर गरीबों का ग्रीन कार्ड बनवाया और कहा कि राशन देंगे, गरीबों को चूल्हा खर्च का 2000 रुपये देने की भी बात कही थी। सरकार ने कहा था कि नौजवानों को 5,00,000 नौकरी देंगे और बेरोजगारी भत्ता देंगे तो इन सब का क्या हुआ। 

मरांडी ने कहा कि जब चुनाव आया तो झुनझुना बजाते फिर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के जन विरोधी कार्यों के खिलाफ अब जनता सड़क पर उतरकर विरोध कर रही है। यहां के नौजवानों को ठगा गया है। चुनाव के दौरान हेमंत सोरेन ने जो वादा किया था, मुख्यमंत्री बनने के बाद पूरा नहीं किया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,766