Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड : आकाशीय बिजली के कहर से 3 दिनों के अंदर 21 लोगों की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड : आकाशीय बिजली के कहर से 3 दिनों के अंदर 21 लोगों की मौत
विज्ञापन

प्रदेश के 14 जिलों में हैवी रेन का अलर्ट जारी 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में बीते कुछ दिनों से भारी बारिश देखी जा रही है। इसी बारिश ने राहत के साथ-साथ कई लोगों की जान भी ले ली है। दरअसल, राज्य में 3 दिन में बारिश के दौरान हुई आकाशीय बिजली गिरने से 21 लोगों की मौत हो गयी है। बताया जा रहा है कि पिछले 2 दिनों में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर 18 लोगों की मौत हो चुकी है। 

वहीं, बीते गुरुवार को 3 और लोगों की मौत हो गयी। जानकारी के मुताबिक हजारीबाग के उलांज गांव में पिता-पुत्र धनरोपनी कर रहे थे। इस दौरान आकाशीय बिजली गिर गयी, जिसमें 29 वर्षीय रियाजुल अंसारी की मौत हो गई जबकि पिता हनीफ मियां गंभीर रूप से झुलस गये। इसी दिन चतरा के 28 वर्षीय बोगासाड़म गांव में मवेशी चराने गये कामदेव प्रसाद की भी ठनके की चपेट में आकर मौत हो गई जबकि उसका दोस्त पुनीत झुलस गया। 

वहीं, कोडरमा में 2 अलग-अलग जगह आाकशीय बिजली गिरी, जिसमें 1 महिला की मौत हो गयी। उधर, घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां चिकित्सक उनका इलाज कर रहे हैं। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले 4 दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में झमाझम वर्षा की संभावना है। 

लगातार हो रही बारिश से जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। मौसम विभाग ने 4 अगस्त तक पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिलों में गरज-चमक के साथ भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। 3-4 अगस्त को राज्य के कई हिस्सों में वज्रपात और भारी वर्षा होने की संभावना भी व्यक्त की गयी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,625