रांची के कांके रोड में युवक को अपराधियों ने मारी गोली, रिम्स में कराया गया भर्ती
टीम एबीएन, रांची। रांची के कांके रोड स्थित चांदनी चौक के पास अज्ञात अपराधियों ने राजेश मुंडा नाम के एक व्यक्ति को गोली मार दी है। गोली मारने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये। वहीं घायल राजेश मुंडा को में इलाज के लिए रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार राजेश मुंडा चांदनी चौक के पास पड़ा था, तभी बाइक सवार दो अपराधियों ने उसे गोली मार दी। गोली उसके पैर में लगी है, जिससे वह जख्मी हो गया। गोलीबारी की वारदात के बाद पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गयी है।