Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची में बिल्डिंग के बेसमेंट में चल रहे कोचिंग बंद हों : आजसू

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची में बिल्डिंग के बेसमेंट में चल रहे कोचिंग बंद हों : आजसू
विज्ञापन

आजसू की इकाई अखिल झारखंड छात्र संघ ने दिल्ली की घटना से सबक लेते हुए की मांग

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 31/7/2027 को अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) का एक प्रतिनिधि मंडल नगर आयुक्त रांची नगर निगम रांची के नाम अवैध रूप से बिल्डिंग के बेसमेंट में चल रहे कोचिंग संस्थान को बंद करवाने हेतु ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कहा कि अभी हाल ही में दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में बिल्डिंग के बेसमेंट में चल रही  कोचिंग सेंटर (सेल्फ स्टडी क्लास) में पानी भरने से 3 छात्र की मौत हो गयी थी। 

इस घटना से पूरे देश में शोक की लहर उत्पन्न हुई थी। इस तरह की घटना दोबारा न हो, इसको लेकर हम सभी को सचेत रहने की आवश्यकता है। परंतु रांची में भी बहुत से ऐसी कोचिंग सेंटर हैं, जो बिल्डिंग के बेसमेंट में अपनी कोचिंग संस्थान चला रहे हैं और दिन भर सैकड़ों छात्र-छात्राओं का आना-जाना लगा रहता है। ज्यादा बारिश के समय बेसमेंट में पानी भर जाने की आशंका भी रहती है। 

कोचिंग के प्रवेश एवं निकास द्वार भी एक ही होते हैं। बाहर निकलने की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है। रांची में भी भारी बारिश हो रही है। बिल्डिंग के आसपास बारिश में नाली भर जाती है। आने-जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। भविष्य में रांची के भी कोचिंग संस्थान में दिल्ली के तर्ज पर कोई अप्रिय घटना न हो, इसको लेकर  आजसू नगर निगम प्रशासन से मांग करती है कि रांची में अवैध रूप से बिल्डिंग के बेसमेंट में चल रहे कोचिंग संस्थान को जल्द बंद कराया जाये। ताकि इस तरह की घटना दोबारा न हो। 

सभी छात्र-छात्रा स्वच्छ वातावरण में अपनी शिक्षा ग्रहण कर सकें। इस तरह के कोचिंग संस्थान पर अविलंब रोक नहीं लगाया गया, तो इस विषय को लेकर आजसू बाध्य होकर चरणबद्ध आंदोलन करेगा। 

ज्ञापन सौंपने के दौरान मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, जमाल गद्दी, आशुतोष सिन्हा, जय कुमार, आनंद यादव, राजेश सिंह, सक्षम झा, नीलाभ रत्न, बबलू मंडल, पवन सिंह, यश सोनी, अभिषेक चौधरी आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 49,119