Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 20
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

गवर्नर राधाकृष्णन को सीएम हेमंत और कल्पना ने दी विदाई

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
गवर्नर राधाकृष्णन को सीएम हेमंत और कल्पना ने दी विदाई
विज्ञापन

हेमंत सोरेन व उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से की मुलाकात, दी शुभकामनाएं

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से राजभवन जाकर मुलाकात की और उन्हें विदाई दी। बता दें कि बीते दिनों सीपी राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है, जिस कारण आज सीपी राधाकृष्णन रांची से महाराष्ट्र के लिए रवाना हो गये। मुख्यमंत्री ने सीपी राधाकृष्णन को पुष्पगुच्छ भेंट कर महाराष्ट्र का राज्यपाल बनने पर बधाई दी। 

इसी के साथ अच्छे तथा स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्यपाल का स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन झारखंड वासियों को सदैव मिलता रहेगा। बता दें कि झारखंड के नवनियुक्त राज्यपाल संतोष गंगवार बुधवार को राज्यपाल पद की शपथ लेंगे।

विज्ञापन