Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 26
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

ट्रेन हादसे के मृतकों को झारखंड सरकार देगी दो-दो लाख

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
ट्रेन हादसे के मृतकों को झारखंड सरकार देगी दो-दो लाख
विज्ञापन
  • मुंबई-हावड़ा ट्रेन हादसे में झारखंड सरकार ने की मुआवजे की घोषणा, मृतकों के परिजन को 2-2 लाख, घायलों को 50 हजार रुपये

टीम एबीएन, रांची। बडाबांबो रेल हादसे के बाद झारखंड सरकार एक्शन मोड में आ गयी है। सीएम हेमंत सोरेन के निर्देश पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, जनजाति कल्याण मंत्री दीपक बिरुआ व स्थानीय विधायक दशरथ गागराई हेलिकॉप्टर से घटना स्थल पर पहुंचे। मंत्री व विधायक ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद अधिकारियों से हादसे के बारे में जानकारी ली। इस दौरान घटना स्थल पर चलाये जा रहे राहत कार्यों की जानकारी ली। 

मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि हादसे के शिकार लोगों की मदद सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतक के परिजनों को दो-दो लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की। साथ ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। विधायक दशरथ गागराई ने भी रेल हादसे में दो लोगों के मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया। 

उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना की है। वहीं रेलवे विभाग ने मृतकों के परिजनों के लिए 10 लाख रुपये की राहत राशि देने की घोषणा की है। विभाग ने घायलों को 1-1 लाख रुपये देने की घोषणा की है। इस रेल हादसे में अबतक कुल 2 लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन