Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 9
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

बड़कागांव : कोयला खदान संघर्ष समिति ट्रेंड लेबर यूनियन की बैठक संपन्न

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
बड़कागांव : कोयला खदान संघर्ष समिति ट्रेंड लेबर यूनियन की बैठक संपन्न
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, बड़कागांव। कोयला खदान संघर्ष समिति ट्रेंड लेबर यूनियन के तत्वावधान में सहदेव प्रजापति की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि आज तक जितना भी बरकागांव से बानादाग के बीच सड़क दुर्घटना हुई है, उस दुर्घटना की वजह एनटीपीसी और त्रिवेणी कंपनी है। ग्रामीणों के साथ साथ इन कंपनियों में कार्यरत कर्मी भी जब इस सड़क मार्ग से  गुजरते है तो वो लोग भी सोचते है कि मैं आज घर लौट पाऊंगा की नही। 

इन कंपनियों से कोयला लेकर निकलने वाले ओवरलोड ट्रक या हाइवा बेतरतीब रफ्तार से सड़क पर दौड़ते हैं, जिससे लोगों को दुर्घटनाग्रस्त होने का भय बना रहता है। एनटीपीसी और त्रिवेणी कंपनी का कहना था कि जब कनवेयर लेन चालू हो जाये तो हाइवा ट्रक से कोयला ढुलाई बंद करवा दिया जायेगा। लेकिन आज तक ऐसा हुआ नहीं है। 

एनटीपीसी का कहना था कि 12 किलोमीटर तक बिजली फ्री दी जायेगी वो भी नहीं हुआ। एनटीपीसी हमेशा अपनी बातों से मुकरते आ रही है। अगर यही हाल रहा तो ट्रेड लेबर यूनियन मजबूरन बाध्य होकर आंदोलन करेगी। 

बैठक में मुख्य अतिथि सुरजीत नागवाल, धीरज कुमार सिंह, कजरू साव, चिंता मनी वर्मा, मनोहर कुमार, अरुण कुमार, संजय कुमार पासवान, प्रमोद कुमार, सुरेश पासवान, ईश्वर महतो, कामेश्वर, सुनील महतो, गणेश पासवान, जागो एका, अग्नु महतो, चेतलाल, ननकु रविदास सहित अन्य लोग उपस्थित थे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी संजय कुमार पासवान ने दी है।

विज्ञापन